Uttarakhand News: गणतंत्र दिवस पर भारत पर्व में उत्तराखंड की झांकी की चर्चा, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन
Uttarakhand News: दिल्ली स्थित लाल किला परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित भारत पर्व के माध्यम से उत्तराखंड राज्य के हस्तशिल्प, लोक संस्कृति एवं खान-पान को प्रदर्शित किया गया है। उत्तराखंड की झांकी में विकसित उत्तराखंड को प्रदर्शित किया गया है। इस महोत्सव में राज्य की झांकी विकसित उत्तराखंड आगंतुकों के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।
झांकी के अग्रभाग में उत्तराखंड की महिला को पारंपरिक वेशभूषा में स्वागत करते हुए दिखाया गया और पारंपरिक व्यंजन मंडुवा, झंगोरा, रामदाना व कौणी की खेती व राज्य पक्षी मोनाल को दर्शाया गया। झांकी के मध्य भाग में उत्तराखंड में होम स्टे को दिखाया गया। भारत पर्व में उत्तराखंड के लोक कलाकारों द्वारा उत्तराखंडी सामूहिक लोक गीत एवं नंदा राजजात, छपेली, पन्यारी, जौनसारी नृत्य का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक और झांकी के नोडल अधिकारी केएस चौहान, मीडिया को-ऑर्डिनेटर मुख्यमंत्री मदन मोहन सत्ती व जनसंपर्क अधिकारी पर्यटन कमल किशोर जोशी उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications