Uttarakhand news: मिशन 2027 को लेकर मंथन, कांग्रेस में बड़े स्तर पर होगा बदलाव,जानिए प्रभारी सैलजा ने क्या कहा

Uttarakhand news: उत्तराखंड मिशन 2027 को लेकर कांग्रेस भी एक्टिव मोड में आ गई है। इसके लिए प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने रणनीति तैयार की और हाईकमान के आदेश पर संगठन सृजन अभियान को लेकर चर्चा और मंथन भी किया। साफ है कि कांग्रेस 2027 को लेकर नई टीम के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में जुट गई है।

इसके लिए होमवर्क पूरा किया जा रहा है। पहले बूथ और जिला स्तर पर टीम तैयार की जाएगी। इसके बाद प्रदेश स्तर में बड़ा बदलाव होना तय माना जा रहा है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष से लेकर संगठन स्तर तक शामिल किया जाएगा।

Uttarakhand news Discussion Mission 2027 big changes Congress know what in-charge Selja said

देहरादून में आज करीब डेढ साल बाद कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ​पहुंची तो ​संगठन में बदलाव और विस्तार की चर्चा तेज हो गई। कुमारी सैलजा ने सबसे पहले पदाधिकारियों और विधायकों के साथ बैठक की। जिसमें संगठन सृजन अभियान को लेकर चर्चा की गई। बैठक के बाद प्रभारी ने बताया कि कुछ राज्यों में इस अभियान के बेहतर परिणाम सामने आए हैं। जिसके बाद इसे उत्तराखंड में भी लागू करने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने बताया कि 2 सितंबर को अभियान को लेकर पर्यवेक्षक आएंगे। जिनके साथ राज्य के पर्यवेक्षक भी शामिल होंगे। जिसमें तीन लोग शामिल होंगे। ये हफ्ता 10 दिन लोगों से, उम्मीदवारों और विभिन्न संगठनों से बातचीत करेंगे। इसके बाद रिपोर्ट तैयार कर केंद्र को देंगे।

उन्होंने कहा कि इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि किसको जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा या निवर्तमान को ही जारी रखा जा सकता है। कुमारी सैलजा ने कहा कि ये जरुरी नहीं कि सबको बदला जाएगा या नहीं। उन्होंने कहा कि 2027 को लेकर पार्टी संगठन में ब्लॉक स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को मजबूत बनाएगी। हाल ही में जो चुनाव हुए उनके परिणाम से साफ है कि जनता बदलाव चाहती है। ऐसे में 2027 को लेकर कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी जिसके लिए बूथ स्तर से लेकर प्रदेश तक संगठन में बदलाव किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+