Uttarakhand news: कांग्रेस ने किया ईडी कार्यालय का घेराव,पुलिस से धक्का मुक्की, जानिए क्या लगाए आरोप
देशभर में आज कांग्रेसी ईडी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्रान पर कांग्रेसी ईडी के खिलाफ सड़कों पर उतर कर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
उत्तराखंड में भी कांग्रेसी कार्यकर्ता आज ईडी के खिलाफ देहरादून में सड़कों पर उतरे। कार्यकर्ताओं ने क्रॉस रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर के बाहर जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों पुलिसकर्मियों से धक्का मुक्की भी हुई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन् किया। सुबह कांग्रेसी कार्यकर्ता पहले प्रदेश कार्यालय में इकट्टा हुए। कांग्रेस भवन से रैली निकालते हुए ईडी के दफ्तर का कूच किया। पुलिस ने ईडी ऑफिस से पहले ही प्रदर्शनकारियों को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दाैरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की धक्कामुक्की भी हुई।
इस बीच कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल जिस तरह से भाजपा सरकार कर रही है, हम उसका विरोध कर रहे हैं। हमारे नेता राहुल गांधी ने एक साल पहले जो बात उठाई थी, आज हिडनबर्ग ने उसका खुलासा किया है। गणेश गोदियाल ने कहा कि ये पहली सरकार है जिसने ईडी को एक हथियार बना दिया है।
देश मे जो हिटलरशाही है, विपक्ष के नेताओं को दबाने के लिए जो एजेंसी लगाई है, देश की जनता देख रही है। हरक सिंह रावत ने कहा कि देशभर में कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उसका समय-समय पर जनता ने जवाब दिया है। इस दौरान हरक सिंह रावत, रंजीत रावत, गणेश गोदियाल समेत कई सीनियर नेता मौजूद रहे। बाद में हरक सिंह ने गिरफ्तारी भी दी।
गैरसेंण के भराड़ीसैंण में आयोजित विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन कांग्रेसी विधायकों ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने ईडी को लेकर जमकर नारेबाजी की और मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सरकार पर जमकर बरसे।












Click it and Unblock the Notifications