Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Uttarakhand News मिशन 2027 को लेकर कांग्रेस की प्लानिंग तैयार, हाईकमान से ​मीटिंग के बाद जानिए क्या बनी रणनीति

Uttarakhand News उत्तराखंड में मिशन 2027 को लेकर कांग्रेस ने अपनी प्लानिंग तैयार कर ली है। हाईकमान के साथ दिल्ली में हुई मीटिंग के बाद देहरादून में कांग्रेस की कोर कमेटी ने अपनी प्लानिंग तैयार की है। चुनावी साल में सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने अपने कार्यक्रम तय कर दिए हैं।

कांग्रेस फरवरी माह से इसकी शुरूआत करने जा रही है। ​हल्ला बोल के जरिए कांग्रेस प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरने का काम करेगी। बता दें कि कांग्रेस हाईकमान ने दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के नेृतत्व में उत्तराखंड की लीडरशिप के साथ 2027 चुनाव को लेकर प्लानिंग की।

Uttarakhand News Congress plans for Mission 2027 learn strategy after meeting with high command

इसमें प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, हरीश रावत, यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह और हरक सिंह शा​मिल हुए। बैठक में 2027 चुनाव से पहले रणनीति बनाने पर चर्चा हुई। दिल्ली से लौटते ही कांग्रेस नेताओं ने देहरादून में बैठक कर आगे की प्लानिंग तैयार की। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी केस में सीबीआई जांच की घोषणा हो गई लेकिन अब तक जांच आगे नहीं बढ़ी। उन्होंने सरकार पर इसे ठंडे बस्ते में डालने का आरोप लगाया। उन्होंने उधम​ सिंह नगर के किसान की आत्महत्या प्रकरण को लेकर भी पुलिसअधिकारियों को बचाने का आरोप लगाया। गोदियाल ने कहा कि जनता सरकार के भ्रष्ट्राचार, महिला उत्पीडन समेत कई मुद्दों को लेकर 27 में सत्ता से बाहर करने का काम करेगी।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 करीब आ चुके हैं। भाजपा की वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल हो गई है। भ्रष्ट्र्राचार चरम सीमा पर है। भाजपा के ही नेता कर्नल कोठियाल ने आपदा को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने कहा कि 2027 में संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस सरकार बनाएगी।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने खनन, भूकानून मुद्दे और शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए सरकार पर हमला बोला। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस आने वाले तीन महिनें तक रैलियां जनआंदोलन और प्रदेश स्तर और स्थानीय स्तर के मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस लीडरशीप ने प्रदेश की जनता की आकांक्षा के अनुरुप वृहद हल्ला बोल कार्यक्रम तैयार किया है। जो कि आगामी 16 तारीख से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्ट्राचार, महंगाई, महिला उत्पीडन और अपराध के मुद्दे पर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+