Uttarakhand News: भाजपा की मीडिया कार्यशाला में बोले सीएम धामी, कहा-'मीडिया सरकार और जनता के बीच सेतु'

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राज्य स्तरीय भाजपा मीडिया कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया की भूमिका हमेशा से ही सरकार और जनता के बीच एक सेतु की रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन का ही प्रतिफल है कि हम उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने की ओर अग्रसर हैं। प्रधानमंत्री से प्रेरणा पाकर हमनें उत्तराखंड में विगत ढाई वर्षों में कुछ ऐसे महत्वपूर्ण और कठोर निर्णय लिए हैं। जो विगत 23 वर्षों में नहीं लिए गए थे।

cm dhami

उन्होंने कहा कि अब हम देवभूमि में समान नागरिक आचार संहिता को भी लागू करने की तैयारी कर रहे हैं। समान नागरिक आचार संहिता लागू होने के पश्चात यूसीसी के फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करना होगा। यूसीसी को लेकर किसी भी तरह की भ्रांतियां न फैले इस बात का विशेष ध्यान रखना है। लोगों तक सही जानकारी पहुंचानी है।

मुख्यमंत्री धामी ने आगे कहा कि आजादी के बाद के वर्षों की तुलना में केंद्र सरकार के इन नौ वर्षों के दौरान देश में सभी मोर्चों पर जबरदस्त प्रगति हुई। दुनियाभर में भारत की छवि को भी मजबूती मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सर्वांगीण और समावेशी विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाले सैकड़ों वर्षों तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा किए गए कार्य भारत की विजय गाथा का यशगान करते रहेंगे। यह सभी कार्य लोगों तक पहुंचाने का दायित्व हम सबका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+