Uttarakhand News: सीएम धामी ने वट सावित्री पूजा की दी शुभकामनाएं, दांपत्य जीवन के लिए की यह कामना
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी माताओं-बहनों को अखंड सौभाग्य के प्रतीक वट सावित्री पूजा की शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनके सुखद एवं मंगलमयी दांपत्य जीवन की कामना की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'समस्त सौभाग्यवती माताओं और बहनों को अखण्ड सौभाग्य के प्रतीक वट सावित्री पूजन की हार्दिक शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर ईश्वर से आपके सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना करता हूं।'

आपको बता दें कि हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन शनि जयंती के साथ-साथ वट सावित्री व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य, संस्थान प्राप्ति की कामना करते हुए वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की पूजा करते हैं। वट सावित्री व्रत को बड़मावस और बरगदाही जैसे नाम से भी जाना जाता है। इस दिन पूजा करने के साथ-साथ स्नान-दान का विशेष महत्व है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी माताओं-बहनों को अखंड सौभाग्य के प्रतीक वट सावित्री पूजा की शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनके सुखद एवं मंगलमयी दांपत्य जीवन की कामना की है।












Click it and Unblock the Notifications