Uttarakhand News: सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की दी शुभकामनाएं, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रामनवमी के पर्व की शुभकामनाएं दी है। सीएम धामी ने राम मंदिर के दर्शन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'जय श्रीराम ! आप सभी को रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।'

आपको बता दें कि रामनवमी का त्यौहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है। जो अप्रैल-मई माह में आता है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। इस दिन कन्याओं को भोजन कराकर पूजा अर्चना की जाती है।
भारत में इस बार रामनवमी का त्योहार विशेष महत्व रखता है। क्योंकि हाल ही में अयोध्या में भगवान श्री राम का बहुप्रतीक्षित मंदिर का निर्माण कर रामलीला को विराजमान किया गया। रामनवमी पूरे देश में हर्षोल्लाह से मनाई जा रही है। इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रामनवमी के पर्व की शुभकामनाएं दी है।












Click it and Unblock the Notifications