Uttarakhand News: सीएम धामी कुरुक्षेत्र और करनाल में भाजपा प्रत्याशियों का करेंगे प्रचार, जानिए पूरा कार्यक्रम
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरियाणा में कुरुक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल और करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के समर्थन में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'सशक्त नेतृत्व, विकास की तेज रफ्तार। देश चुनेगा फिर से मोदी सरकार। कल हरियाणा में कुरुक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल और करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के समर्थन में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित रहूंगा। हरियाणा की देवतुल्य जनता परिवारवाद, तुष्टिकरण व भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस और इंडी गठबंधन को नकारते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु मोदी जी को फिर एक बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरण के मतदान संपन्न हो गए हैं। छठे चरण के लिए 25 मई को मतदान होगा। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान संपन्न हो चुका है। अब उत्तराखंड के बीजेपी नेता नेताओं को अन्य राज्यों की जिम्मेदारी दे दी गई है। वे अन्य राज्यों में जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में थी। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरियाणा में कुरुक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल और करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के समर्थन में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications