Uttarakhand News: सीएम धामी ने टनकपुर में व्यवस्थाओं को लेकर ली समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए यह निर्देश
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर चंपावत में रविवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। बैठक के दौरान सीएम धामी ने पेयजल, सिंचाई, बिजली आपूर्ति, सड़क, यातायात व्यवस्था और मां पूर्णागिरि धाम मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा की है। इस दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों को पूर्व में दिए गए निर्देशों की अनुपालन की जानकारी भी ली है।
बैठक में सीएम धामी ने जनता को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही जिन क्षेत्रों में पेयजल की कमी है। वहां टैंकर और अन्य माध्यमों से पेयजल व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नदियों के जल स्तर पर मॉनिटरिंग करने के साथ ही अलर्ट मोड पर रहने के लिए भी निर्देशित किया है। बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग जनपद की सड़कों को दुरुस्त बनाए रखने और निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में सीएम धामी ने मां पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में पार्किंग, पेयजल, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को पूरी तरह से सुचारू बनाए रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इस उन्होंने कहा कि पूर्णागिरि मेला स्थानीय लोगों की आजीविका का मुख्य साधन है। इसलिए मेले की अवधि बढ़ाने को लेकर भी कार्य किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications