Uttarakhand News: सीएम धामी ने आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'कांग्रेस के शहजादे देश में नफरत का बीज बोकर असंवैधानिक मुस्लिम आरक्षण लागू करने की बात कर रहे हैं। कांग्रेस सदैव से ही मुस्लिम वोट बैंक के लिए एससी, एसटी और ओबीसी समुदायों के अधिकारों का हनन करना चाहती है और आज कांग्रेस पार्टी का चेहरा बेनकाब भी हो चुका है। भारतवासियों को पूरा भरोसा है जब तक इस देश की बागडोर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में है तब तक भारत का संविधान पूरी तरह सुरक्षित है।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरण के मतदान संपन्न हो गए हैं। छठे चरण के लिए 25 मई को मतदान होगा। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान संपन्न हो चुका है। अब उत्तराखंड के बीजेपी नेता नेताओं को अन्य राज्यों की जिम्मेदारी दे दी गई है। वे अन्य राज्यों में जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में थी। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है।












Click it and Unblock the Notifications