Uttarakhand News: नए कानून को लेकर बोले सीएम धामी, कहा-'अब भारतीय न्यायिक व्यवस्था पूरी तरह से स्वदेशी होगी'

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के मार्गदर्शन और गृह मंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व में अब भारतीय न्यायिक व्यवस्था पूरी तरह से स्वदेशी होगी। आज से ब्रिटिश राज के औपनिवेशिक अपराध कानून बीती बातें हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आज पुलिस मुख्यालय देहरादून से उत्तराखंड में भी इन नए कानूनों का शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये नए कानून गुलामी की मानसिकता से बाहर निकल कर विकसित भारत के संकल्प और एक भारत, श्रेष्ठ भारत की प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।

cm dhami

उन्होंने कहा कि इन नए कानूनों के लागू होने से त्वरित न्याय का मार्ग प्रशस्त होगा और स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा मिलेगा। इन कानूनों को स्पष्टता और सरलीकरण के साथ न्यायिक व्यवस्था में समाहित किया गया है। निश्चित रूप से महिलाओं और कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने में भी ये कानून सहायक सिद्ध होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+