Uttarakhand News: सीएम धामी पहुंचे पैतृक गांव हड़खोला डीडीहाट, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदि कैलाश में आयोजित योग कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के पश्चात अपने पैतृक गांव हड़खोला, डीडीहाट पहुँचकर ग्रामवासियों से भेंट की।
इस अवसर उन्होंने ग्रामवासियों के साथ वृक्षारोपण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति, धरोहर और परंपरा आज भी हमारे गावों में देखी जा सकती है। पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन की धारा यहीं से बहती है। उन्होंने कहा कि गांव आना सदैव मन-मस्तिष्क को सुख प्रदान करने वाला होता है और भूली बिसरी स्मृतियों को जीवंत कर देता है।













Click it and Unblock the Notifications