Uttarakhand News: सीएम धामी ने राम नवमी पर कन्याओं को कराया भोजन, पैर धोकर लिया आशीर्वाद
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चैत्र नवरात्रि के नवें दिन और राम नवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास पर कन्याओं को भोजन कराकर पूजा अर्चना की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'सृष्टिस्थितिविनाशानां शक्तिभूते सनातनि ! गुणाश्रये गुणमये नारायणि नमोह्यस्तु ते !! माँ सिद्धिदात्री की उपासना को समर्पित चैत्र नवरात्रि के नवें दिन एवं राम नवमी के पावन अवसर पर शासकीय आवास पर देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन-अर्चन किया।'

उन्होंने लिखा कि 'जगतजननी माँ आदिशक्ति भगवती से 'लोका: समस्ता: सुखिनो भवन्तु' की भावना के साथ लोक कल्याण एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की।'
आपको बता दें कि रामनवमी का त्यौहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है। जो अप्रैल-मई माह में आता है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। इस दिन कन्याओं को भोजन कराकर पूजा अर्चना की जाती है।
भारत में इस बार रामनवमी का त्योहार विशेष महत्व रखता है। क्योंकि हाल ही में अयोध्या में भगवान श्री राम का बहुप्रतीक्षित मंदिर का निर्माण कर रामलीला को विराजमान किया गया। रामनवमी पूरे देश में हर्षोल्लाह से मनाई जा रही है। इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राम नवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास पर कन्याओं को भोजन कराकर पूजा अर्चना की है।












Click it and Unblock the Notifications