Uttarakhand News: सीएम धामी ने समान नागरिक संहिता विधेयक को सराहा, देश में लागू करने को लेकर कही यह बात
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता विधेयक की सराहना करते हुए विश्वास जताया है कि पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में इसे देशभर में लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का विधेयक पारित कर दिया गया है। समान नागरिक संहिता प्रत्येक धर्म, जाति, संप्रदाय, वर्ग के लोगों को समान अधिकार प्रदान करने की गारंटी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि माननीय प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल में भाजपा सरकार सम्पूर्ण देश में समान नागरिक संहिता लागू करने का कार्य करेगी।'

आपको बता दें कि समान नागरिक संहिता में देश के प्रत्येक नागरिक के लिए समान कानून होता है। चाहे वह किसी भी धर्म या जाति का क्यों ना हो। समान नागरिक संहिता में शादी, तलाक तथा जमीन जायदाद के बंटवारे आदि में सभी धर्म के लिए एक ही कानून होता है। अभी देश में जो स्थिति है। उसमें सभी धर्म के लिए अलग-अलग नियम है। संपत्ति, विवाह और तलाक के नियम हिंदुओं मुसलमानों और ईसाइयों के लिए अलग-अलग है।
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता विधेयक को पारित कर दिया गया है। अब वहां समान नागरिक संहिता विधेयक लागू है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता विधेयक की सराहना करते हुए भरोसा जताया है कि पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में इसे देशभर में लागू किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications