Uttarakhand News: सीएम धामी ने की धर्मांतरण कानून की सराहना, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मांतरण कानून की सराहना की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है 'देवभूमि उत्तराखण्ड में जबरन धर्मांतरण जैसे महापाप पर सख्त कानून बनाकर लगाई लगाम, दोषियों को मिलेगी 10 साल तक की सजा।'

आपको बता दें कि उत्तराखंड में धर्म स्वतंत्रता विधायक 2022 को स्वीकृति मिल चुकी है। इसने कानून का रूप ले लिया है। इसके तहत गैर कानूनी धर्मांतरण को संज्ञेय और गैर जमानती अपराध बनाने के लिए अधिकतम 10 साल की कारावास की सजा का प्रावधान है।
विधायक के मुताबिक कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से बोल प्रलोभन या कपटपूर्ण माध्यम से एक धर्म से दूसरे धर्म में परिवर्तित या परिवर्तित करने का प्रयास नहीं करेगा। कोई व्यक्ति किसी को ऐसे धर्म परिवर्तन के लिए उत्प्रेरित या षड्यंत्र नहीं करेगा। यदि वह ऐसा करता है तो इस कानून का उल्लंघन माना जाएगा और उसे 10 साल तक की कारावास की सजा का प्रावधान किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications