Uttarakhand News: सीएम धामी ने मेजर होशियार सिंह की जयंती पर किया नमन, राष्ट्ररक्षा को लेकर कही यह बात

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में अद्भुत पराक्रम का परिचय देते हुए दुश्मनों के दांत खट्टे करने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर होशियार सिंह की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि '1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में अद्भुत पराक्रम का परिचय देते हुए दुश्मनों के दांत खट्टे करने वाले माँ भारती के वीर सपूत, परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर होशियार सिंह जी की जयंती पर शत्-शत् नमन। आपकी महान शौर्य गाथा देश की आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्ररक्षा हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर करने हेतु प्रेरित करती रहेगी।'

cm dhami

आपको बता दें कि मेजर होशियार सिंह का जन्म 5 में 1936 को हरियाणा जिले के सोनीपत के सिसाना गांव में चौधरी हीरा सिंह के घर हुआ था। उनकी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा स्थानीय हाई स्कूल तथा उसके बाद जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई।

1971 की भारत पाकिस्तान की जंग भारतीय सैनिकों की वीरता और पराक्रम का एक शानदार उदाहरण है। इस युद्ध में चार जांबाजों को सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र से नवाजा गया था। लेकिन मेजर होशियार सिंह एक ऐसे जांबाज सैनिक थे। जिन्हें यह पुरस्कार जीवित रहते मिला। बसंतर की लड़ाई में घायल होने के बाद भी उन्होंने अपनी टुकड़ी का नेतृत्व किया और पाकिस्तान सेना को वापस भागने पर मजबूर कर दिया था। सीएम धामी ने मेजर होशियार सिंह की जयंती पर उन्हें नमन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+