Uttarakhand News: सीएम धामी ने अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर किया नमन, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला सशक्तिकरण की प्रतीक अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'महिला सशक्तिकरण की प्रतीक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर कोटिशः नमन। आपके द्वारा पूरे भारत में सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु कई कार्य कराए गए। आपका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।'

आपको बता दें कि मालवा की महारानी देवी अहिल्याबाई होलकर का जन्म 31 में 1725 को हुआ था। 1725 में महाराष्ट्र के अहमदनगर के चंडी गांव में अहिल्या का जन्म हुआ था। वह अपने गांव के सम्मानित मानकोजी शिंदे की पुत्री थी। वह किसी राजघराने से संबंध नहीं रखती थी। लेकिन एक दिन उनके हाथों में राज्य की सत्ता आ गई। एक साधारण से परिवार की लड़की ऐसे धर्म दायित्वों का निर्वहन करने लगी।
महारानी अहिल्याबाई होलकर का नाम आज भी पूरे अदब से मालवा क्षेत्र में लिया जाता है। वह बड़ी बेशुमार योद्धा थी। अहिल्याबाई होलकर के शासनकाल के दौरान मराठा-मालवा साम्राज्य ने बड़ी-बड़ी विजय प्राप्त की थी। उन्होंने कई सारे हिंदू मंदिरों और धर्मशालाओं का निर्माण कराया था। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला सशक्तिकरण की प्रतीक अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर उन्हें नमन किया है।












Click it and Unblock the Notifications