Uttarakhand News: सीएम धामी ने नई दिल्ली में मुरली मनोहर जोशी से की मुलाकात, मांगा यह आशीर्वाद
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पद्म विभूषण से सम्मानित मुरली मनोहर जोशी से नई दिल्ली में मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हम सभी के मार्गदर्शक पद्म विभूषण आदरणीय मुरली मनोहर जोशी से नई दिल्ली में भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर हिमालयी राज्य उत्तराखंड के विकास, पर्यावरण संरक्षण व अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक विषयों पर उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन भी मिला।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव नतीजे आ गए हैं। चुनाव परिणाम में भाजपा को 240 सीट मिली है। जबकि एनडीए को 293 सीट मिली है। दिल्ली में शुक्रवार को एनडीए की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को नेता चुना गया है। पीएम मोदी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार बनाने ने सरकार बनाने का न्यौता दे दिया है। एनडीए ने सरकार बनाने के लिए अपना दावा पेश कर दिया है। पीएम मोदी 9 मई को तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। सीएम धामी अभी दिल्ली में हैं। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पद्म विभूषण से सम्मानित मुरली मनोहर जोशी से नई दिल्ली में मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया है।
भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हम सभी के मार्गदर्शक पद्म विभूषण आदरणीय श्री मुरली मनोहर जोशी जी से नई दिल्ली में भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर हिमालयी राज्य उत्तराखण्ड के विकास, पर्यावरण संरक्षण व अन्य महत्वपूर्ण… pic.twitter.com/9sOLIuLz1U
— Pushkar Singh Dhami (Modi Ka Parivar) (@pushkardhami) June 8, 2024












Click it and Unblock the Notifications