Uttarakhand News: सीएम धामी ने हल्द्वानी में सीएम योगी के साथ की जनसभा, भाजपा प्रत्याशी के लिए किया प्रचार
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल के हल्द्वानी में आयोजित जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ शामिल होकर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को विजयी बनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'हल्द्वानी, नैनीताल में आयोजित जनसभा में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सम्मिलित होकर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।'

उन्होंने कहा कि 'प्रदेश के मूल स्वरूप एवं संस्कृति को सुरक्षित रखने व राज्य के विकास को गति देते हेतु हमने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। आज किसी उपद्रवी या दंगाई के अंदर प्रदेश की शांति व्यवस्था से छेड़छाड़ करने की हिम्मत नहीं है।'
सीएम धामी ने आगे लिखा कि 'देवभूमि की जनता से मिल रहे अभूतपूर्व जनसमर्थन को देख कर मैं आश्वस्त हूँ कि सम्मानित जनता इस चुनाव में डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर विश्वासरूपी मुहर लगाते हुए प्रदेश की सभी पाँच सीटों पर कमल खिलाने जा रही है।'
आपको बता दें कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है। सीएम धामी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं कर पार्टी का चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल के हल्द्वानी में आयोजित जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ शामिल होकर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को विजयी बनाने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications