Uttarakhand News: सीएम धामी ने खटीमा में की जनसभा, भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए की अपील

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल लोकसभा के खटीमा में आयोजित जनसभा में देवतुल्य जनता से लोकप्रिय भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'सिद्ध होंगे संकल्प फिर एक बार, अबकी बार 400 पार। खटीमा (नैनीताल लोकसभा) में आयोजित जनसभा में देवतुल्य जनता से लोकप्रिय भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।'

cm dhami

उन्होंने कहा कि 'आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखण्ड को देश में सर्वप्रथम समान नागरिक संहिता क़ानून लागू करने का गौरव प्राप्त हुआ है।'

सीएम धामी ने आगे लिखा कि 'आज भाजपा ने भी अपने संकल्प पत्र में पूरे देश में UCC लागू करने का संकल्प लिया है। आप लोगों के वोट से आदरणीय प्रधानमंत्री जी को जो ताकत मिलेगी, उससे निश्चित तौर पर उत्तराखण्ड से निकली समानता की यह गंगा पूरे देश को समान अधिकारों से सिचिंत करने का कार्य करेगी।'

आपको बता दें कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है। सीएम धामी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं कर पार्टी का चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल लोकसभा के खटीमा में आयोजित जनसभा में देवतुल्य जनता से लोकप्रिय भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+