Uttarakhand News: सीएम धामी ने चार धाम की पंजीकरण व्यवस्था में सख्ती के दिए निर्देश, अधिकारियों से कही यह बात

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में चारधाम यात्रा के संबंध में बैठक करते हुए अधिकारियों को पंजीकरण व्यवस्था का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'सचिवालय में चारधाम यात्रा के संबंध में बैठक करते हुए अधिकारियों को पंजीकरण व्यवस्था का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। यात्रा से सिर्फ उत्तराखण्ड ही नहीं पूरे देश के श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु यहां से अच्छा संदेश लेकर जाएं। यात्रा का संचालन सुगम और सुरक्षित हो इसके लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। यात्रा के सभी मार्गों के एंट्री प्वाइंट पर चेक पोस्ट बनाए जाए और सख्ती से चेकिंग अभियान चलाया जाए। जो वाहन गैर पंजीकृत तीर्थयात्रियों को यात्रा पर ला रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जाए।'

cm dhami

उन्होंने लिखा कि 'मेरा समस्त यात्रियों से अनुरोध है कि स्वास्थ्य परीक्षण, मौसम संबंधित जानकारी लेने के बाद ही अपनी यात्रा को प्रारंभ करें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन अवश्य करें। अधिकारियों को चारधाम से जुड़ी व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करने एवं तीर्थयात्रियों से बातचीत कर फीडबैक लेने और उसी के अनुरूप व्यवस्थाओं में परिवर्तन करने के निर्देश दिए।'

आपको बता दें कि उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा 10 मई से शुरू हो गई है। चार धाम यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर लगातार खबरें आ रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर सचिवालय में समीक्षा बैठक भी की है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यात्रा के निर्बाध संचालन के लिए समुचित व्यवस्थाएं और नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएम धामी ने सचिवालय में चारधाम यात्रा के संबंध में बैठक करते हुए अधिकारियों को पंजीकरण व्यवस्था का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+