Uttarakhand News: सीएम धामी ने अल्मोड़ा की वनाग्नि में घायलों के हाल जानने के दिए निर्देश, कही यह बात

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते और स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा ने अल्मोड़ा के बिन्सर वन्यजीव विहार में वनाग्नि हादसे में गम्भीर रूप से घायल कृष्ण कुमार, कुन्दन सिंह नेगी, कैलाश भट्ट और वाहन चालक भगवत सिंह भोज से नई दिल्ली एम्स पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना।

इस दौरान अधिकारियों ने चिकित्सकों से घायलों की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद अधिकारियों ने घायलों के परिजनों से भी मुलाकात कर हालचाल जाना और उन्हें अवगत कराया कि घायलों के उपचार का व्यय राज्य सरकार वहन करेगी। उन्होंने परिजनों को बताया कि राज्य सरकार वनकर्मियों के परिजनों के साथ हर मानवीय पहलू पर सदैव खड़ी रहेगी। बातचीत के दौरान घायलों के परिजनों ने अधिकारियों से कहा कि वे राज्य सरकार द्वारा की गई रहने की व्यवस्था और पीड़ितों के उपचार से संतुष्ट हैं।

cm dhami

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+