Uttarakhand News: सीएम धामी के नेतृत्व में 223 सहायक लेखाकारों को दिए नियुक्ति पत्र, युवाओं के चेहरे खिले
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार द्वारा प्रदेश के कोषागारों में 223 सहायक लेखाकारों की परीक्षा कर नियुक्तियां प्रदान की गई है। उधम सिंह नगर जनपद को 15 सहायक लेखाकार मिले हैं। जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शनिवार को जिला कोषागार व उपकोषागारों में तैनात 15 सहायक लेखाकारों को जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने सभी नवनियुक्त सहायक लेखाकारों को शुभकामनाएं और बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने सभी को मन लगाकर कार्य करने की निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रथम पोस्टिंग से बहुत नए-नए अनुभव प्राप्त होते हैं। इसके लिए अपने अधिकारियों के नेतृत्व में मन लगाकर काम करें। कार्यक्रम में मुख्य कोषाधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार शुक्ला और 15 नवीन सहायक लेखाकार मौजूद थे।













Click it and Unblock the Notifications