Uttarakhand News: सीएम धामी ने चुनाव प्रचार में सहयोग पर कार्यकर्ताओं का जताया आभार, आमजन के लिए कही यह बात

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार में आमजन और कार्यकर्ताओं द्वारा सहयोग किया जाने पर आभार जताया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'पिछले 60 दिनों में विभिन्न राज्यों में चुनाव प्रचार के दौरान एक कार्यकर्ता के रूप में संगठन द्वारा दी गई ज़िम्मेदारी का निर्वहन करते हुए देवतुल्य जनता से मिले अगाध स्नेह, प्रेम एवं असीम समर्थन हेतु सहृदय आभार ! प्रत्येक जनसभा, रोड शो व संवाद कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन आप सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारीगणों एवं प्रत्याशियों के अथक परिश्रम को परिलक्षित करता है। इस दौरान लोगों में दिखे असीम उत्साह से यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जन-जन का विश्वास आज भी अडिग है और जनता-जनार्दन ने मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का फैसला कर लिया है।'

cm dhami

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के छह चरण के मतदान पूरे हो चुके हैं। सातवें चरण का मतदान कल यानि 1 जून को होगा। उत्तराखंड में पांचो सीटों पर पहले चरण में मतदान संपन्न हो चुका है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के अलावा दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव प्रचार के दौरान आमजन और कार्यकर्ताओं द्वारा सहयोग किया जाने पर आभार जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+