Uttarakhand News: सीएम धामी ने छत्तीसगढ़ के कवर्धा की दुर्घटना पर जताया दुख, घायलों को लेकर की यह कामना

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छत्तीसगढ़ के कवर्धा में दुर्घटना पर दुख जताते हुए दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी है। इस दौरान सीएम धामी ने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'छत्तीसगढ़ के कवर्धा में वाहन दुर्घटना का हृदयविदारक समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। प्रभु से हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।'

cm dhami

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के कुकदुर में आज दर्दनाक हादसा हुआ है। दुर्घटना में पिकअप पलटने से 19 लोगों की मौत हो गई है। बैगा आदिवासी तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे। इस दौरान बाहपानी के पास पिकअप खाई में जा गिरी। पिकअप में तकरीबन 25-30 लोग सवार थे। हादसे में 19 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। वाहन में सभी सवार लोग कुई के रहने वाले हैं। घटना पंडरिया के कुकदूर थाना इलाके की है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छत्तीसगढ़ के कवर्धा में दुर्घटना पर दुख जताते हुए दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी है। इस दौरान सीएम धामी ने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+