Uttarakhand News: सीएम धामी ने गढ़वाल राइफल्स के स्थापना दिवस की दी बधाई, वीर जवानों को लेकर कही यह बात

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल राइफल्स के स्थापना दिवस की समस्त प्रदेशवासियों और वीर जवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'बद्री विशाल लाल की जय ! अदम्य साहस एवं पराक्रम की परिचायक, माँ भारती की सेवा में सदैव तत्पर गढ़वाल राइफल्स के स्थापना दिवस की आप समस्त प्रदेशवासियों एवं वीर जवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।'

cm dhami

आपको बता दें कि 5 मई 1887 को अल्मोड़ा में गढ़वाल राइफल्स की स्थापना हुई थी। जो नवंबर 1887 को कालौडांडा आकर अपने ट्रेनिंग सेंटर को कालौडांडा को लैंड टाउन के रूप में विकसित करके आज देश की विख्यात लड़ाकू सेवा के रूप में प्रसिद्ध है।

अपने ध्येय वाक्य युद्धाय कृत निश्चय के अनुरूप गढ़वाल राइफल्स के बीच जवान स्वतंत्रता पूर्व और देश के स्वतंत्रता के पश्चात विश्व शांति बनाए रखने और राष्ट्र के आंतरिक एवं बाह्य दुश्मनों से रक्षा करने में अपना बहुमूल्य योगदान देते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+