Uttarakhand News: सीएम धामी ने पीएम मोदी को तीसरी बार एनडीए का नेता पर दी बधाई, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी को तीसरी बार एनडीए और संसदीय दल का नेता पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आदरणीय मोदी को तीसरी बार एनडीए का नेता, संसदीय दल का नेता और नेता सदन चुने जाने पर बधाई व शुभकामनाएं दीं।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव नतीजे आ गए हैं। चुनाव परिणाम में भाजपा को 240 सीट मिली है। जबकि एनडीए को 293 सीट मिली है। दिल्ली में आज एनडीए की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को नेता चुना गया है। पीएम मोदी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार बनाने ने सरकार बनाने का न्यौता दे दिया है। एनडीए ने सरकार बनाने के लिए अपना दावा पेश कर दिया है। पीएम मोदी 9 मई को तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धामी ने पीएम मोदी को तीसरी बार एनडीए और संसदीय दल का नेता पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।












Click it and Unblock the Notifications