Uttarakhand News: सीएम धामी ने विश्व दुग्ध दिवस की दी बधाई, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व दुग्ध दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आप सभी को विश्व दुग्ध दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। दूध पौष्टिकता की दृष्टि से संपूर्ण आहार है, आइए, इस दिवस पर हम सभी दूध के महत्व को जानें एवं इसके बारे में लोगों को भी जागरूक करें।'

आपको बता दें कि विश्व दुग्ध दिवस साल 2000 से हर साल 1 जून को मनाया जाता है। दूध पीने के क्या फायदे होते हैं। इसके महत्व को बताने के लिए हर साल वर्ल्ड मिल्क डे मनाते हैं।
यह दिवस इसलिए मनाया जाता है कि हमारी डाइट में दूध और डेयरी प्रॉडक्ट्स के महत्व को समझा जा सके और उसे बढ़ावा दिया जा सके। दूध पीने के कई फायदे होते हैं। इसलिए वर्ल्ड मिल्क डे का उद्देश्य इसके लिए जागरूकता बनाना भी है। दरअसल दूध में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं। जिनमें कैल्शियम, प्रोटीन, फैट समेत कई पोषक तत्व शामिल है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व दुग्ध दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है।












Click it and Unblock the Notifications