Uttarakhand News: सीएम धामी ने अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस की दी बधाई, मातृत्व को लेकर कही यह बात

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश एवं प्रदेश की समस्त माताओं को अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'ममता, स्नेह, त्याग, धैर्य एवं करूणा की प्रतिमूर्ति देश एवं प्रदेश की समस्त माताओं को अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भारतीय संस्कृति में माता को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। माता शिशु की प्रथम शिक्षक है। संस्कार और विचार सर्वप्रथम माता से ही शिशु में पल्लवित होते हैं। मातृ शक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार कृत संकल्पित है। उनके लिए नारी सशक्तिकरण योजना, महालक्ष्मी योजना समेत कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।'

cm dhami

आपको बता दें कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान संपन्न हो चुका है। अब उत्तराखंड के बीजेपी नेता नेताओं को अन्य राज्यों की जिम्मेदारी दे दी गई है। वे अन्य राज्य में जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महाराष्ट्र में पार्टी के प्रत्याशियों का प्रचार करने मुंबई पहुंचे हैं। सीएम धामी ने देश एवं प्रदेश की समस्त माताओं को अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+