Uttarakhand News: सीएम धामी ने नैनीताल सांसद अजय भट्ट को दी जन्मदिन की बधाई, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं नैनीताल लोकसभा सीट से लोकप्रिय सांसद अजय भट्ट को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। माँ नैना देवी आपको सुदीर्घ, सुयशपूर्ण एवं आरोग्यपूर्ण जीवन प्रदान करें, मेरी यही कामना है।'

आपको बता दें कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान संपन्न हो चुका है। अब उत्तराखंड के बीजेपी नेता नेताओं को अन्य राज्यों की जिम्मेदारी दे दी गई है। वे अन्य राज्य में जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में थी। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी है।












Click it and Unblock the Notifications