Uttarakhand News: उत्तराखंड में मानव वन्य जीव संघर्ष पर सीएम धामी हुए सख्त, वन अधिकारियों को दिए यह निर्देश
Uttarakhand News: उत्तराखंड में मानव वन्य जीव संघर्ष पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्ती दिखाते हुए सोमवार को विभागीय अधिकारियों को तलब किया। उन्होंने प्रशिक्षित QRT को तत्काल फील्ड में भेजने के भी निर्देश दिए। विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री धामी ने वन विभाग के संबंधित अधिकारियों को तलब करते हुए देहरादून में हुई घटना की रिपोर्ट ली।
सीएम धामी ने चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन समीर सिन्हा को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही वन विभाग के अधिकारियों के विदेश दौरों पर भी रोक लगा दी। मुख्यमंत्री धामी ने सख्त रुख अपनाते हुए विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक हॉफ अनूप मलिक और चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन समीर सिन्हा ने देहरादून की पूरी घटना की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री ने ऐसी घटनाओं को देखते हुए प्रमुख वन संरक्षक को दैनिक रूप से मामलों की मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। इसके अलावा चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन को भी खुद फील्ड में जाने के लिए आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी दशा में जनहानि नहीं होनी चाहिए। इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। लोगों को जागरूक किया जाए और मानव वन्य जीव संघर्ष के लिए वन विभाग अलर्ट मोड पर काम करें।













Click it and Unblock the Notifications