Uttarakhand News: सीएम धामी यूपी के पूरनपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश की पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र के पूरनपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होकर भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'पूरनपुर, पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) में आयोजित 'कार्यकर्ता सम्मेलन' को सम्बोधित कर समस्त कर्मठ एवं लगनशील कार्यकर्ताओं को आदरणीय प्रधानमंत्री जी द्वारा किये गए आह्वान पर घर-घर उनका प्रणाम पहुंचाने और साथ ही डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाकर भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। बड़ी संख्या में आई देवतुल्य जनता से मिले प्रेम, स्नेह एवं समर्थन से अभिभूत हूं।'

cm dhami

उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस ने वर्ष 1984 में हुए सिख दंगों के दोषियों को बचाकर हमेशा तुष्टिकरण को बढ़ावा देते हुए समाज को बांटने का कार्य किया है लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने करतारपुर कॉरिडोर के माध्यम से सिखों की आस्था का सम्मान किया है। आज केंद्र सरकार द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी, गुरु नानक देव जी, गुरु गोविंद सिंह जी सहित अन्य गुरुओं के प्रकाश पर्व भव्य तरीके से मनाए जा रहे हैं।'

आपको बता दें कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है। सीएम धामी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं कर पार्टी का चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश की पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र के पूरनपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होकर भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद के पक्ष में मतदान की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+