Uttarakhand News: सीएम धामी यूपी के मझौला में जन सम्मेलन में हुए शामिल, भाजपा को विजयी बनाने के लिए की अपील
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पीलीभीत लोकसभा मझौला में आयोजित जन सम्मेलन में शामिल होकर सम्बोधित कर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'पीलीभीत ने ठाना है, फिर से कमल खिलाना है। मझौला, पीलीभीत लोकसभा (उत्तर प्रदेश) में आयोजित 'जन सम्मेलन' कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आई जनता को सम्बोधित कर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।'

आपको बता दें कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है। सीएम धामी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं कर पार्टी का चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पीलीभीत लोकसभा मझौला में आयोजित जन सम्मेलन में शामिल होकर सम्बोधित कर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications