Uttarakhand News: भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी, ट्वीट कर दी जानकारी
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन समारोह में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी 100 दिनों तक देश के लिए "नई ऊर्जा, नई उमंग, नए उत्साह, नए विश्वास और नए जोश" के साथ कार्य करने का आह्वान किया। अधिवेशन के दौरान माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में इंडी गठबंधन के विभिन्न दलों की पोल खोलते हुए देश की जनता से भ्रष्टाचार मुक्त शासन स्थापित करने हेतु भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील की। मुझे विश्वास है कि देवभूमि उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता आगामी लोकसभा चुनाव में देश के सर्वांगीण विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को सभी 5 सीटें जिताने का कार्य करेगी।'

लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ। प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित हुए भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर के करीब साढ़े 11 हजार प्रतिनिधि शामिल हुए। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद के मुताबिक प्रतिनिधियों में देशभर से पार्टी के पदाधिकारी वर्तमान और पूर्व सांसद, विधायक और निर्वाचित महापौर शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications