Uttarakhand News: सीएम धामी ने पानीपत में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को किया संबोधित, पूर्व सीएम के लिए की अपील

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पानीपत में लोकसभा क्षेत्र करनाल से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर के पक्ष में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को संबोधित कर भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'जन-जन की है यही पुकार, फिर एक बार मोदी सरकार ! पानीपत में संसदीय क्षेत्र करनाल से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर के पक्ष में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को सम्बोधित कर भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। बड़ी संख्या में आई देवतुल्य जनता से मिले असीम प्रेम, स्नेह एवं आशीर्वाद से अभिभूत हूं।'

cm dhami

उन्होंने आगे लिखा कि 'पिछले 10 वर्षों में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने हरियाणा में अभूतपूर्व विकास किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस चुनाव में हरियाणा की देवतुल्य जनता भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों पर विश्वासरूपी मुहर लगाते हुए एक बार फिर प्रदेश की सभी सीटों पर कमल खिलाने जा रही है।'

आपको बता दें कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान संपन्न हो चुका है। अब उत्तराखंड के बीजेपी नेता नेताओं को अन्य राज्यों की जिम्मेदारी दे दी गई है। वे अन्य राज्य में जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में थी। सीएम धामी अब हरियाणा में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पानीपत में लोकसभा क्षेत्र करनाल से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर के पक्ष में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को संबोधित कर भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+