Uttarakhand News: सीएम धामी ने मोहाली में जनसभा को किया संबोधित, मतदान के लिए ऐसे की अपील
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोहाली के खरड़ में भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुभाष शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'पंजाब की जनता ने ठाना है, इस बार भाजपा को जिताना है ! खरड़, मोहाली में भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुभाष शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर देवतुल्य जनता से आनंदपुर साहिब से विकास एवं राष्ट्रवाद का कमल खिलाने की अपील की।'

उन्होंने आगे लिखा कि 'आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश भर में धार्मिक स्थलों का पुनरुद्धार हुआ है। जहाँ एक ओर भगवान श्री रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं, वहीं करतारपुर साहिब कॉरिडोर का संकल्प भी सिद्ध हुआ, साथ ही हेमकुंड साहिब की यात्रा को और अधिक सुगम बनाने के लिए रोपवे का निर्माण भी करवाया जा रहा है। पंजाब की जनता का असीम प्रेम एवं अभूतपूर्व समर्थन यह परिलक्षित करता है कि यहां की सम्मानित जनता आदरणीय मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को प्रचंड मतों से जिताने जा रही है।'
आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरण के मतदान संपन्न हो गए हैं। छठे चरण के लिए 25 मई को मतदान होगा। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान संपन्न हो चुका है। अब उत्तराखंड के बीजेपी नेता नेताओं को अन्य राज्यों की जिम्मेदारी दे दी गई है। वे अन्य राज्यों में जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में थी। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोहाली के खरड़ में भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुभाष शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications