Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Uttarakhand News: सीएम धामी ने बलाचौर में जनसभा को किया संबोधित, भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए की यह अपील

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बलाचौर में आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुभाष शर्मा के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'पंजाब की है यही पुकार, अबकी बार 400 पार ! बलाचौर में आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुभाष शर्मा के पक्ष में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर देवतुल्य जनता से भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की।'

cm dhami

उन्होंने आगे लिखा कि 'आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश सभी क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस लोकसभा चुनाव में पंजाब की देवतुल्य जनता का जोश और उत्साह देख कर मैं आश्वस्त हूँ कि भाजपा यहां से बड़े अंतर के साथ विजयी होने जा रही है।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरण के मतदान संपन्न हो गए हैं। छठे चरण के लिए 25 मई को मतदान होगा। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान संपन्न हो चुका है। अब उत्तराखंड के बीजेपी नेता नेताओं को अन्य राज्यों की जिम्मेदारी दे दी गई है। वे अन्य राज्यों में जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में थी। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बलाचौर में आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुभाष शर्मा के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+