Uttarakhand News: सीएम धामी ने कैथल में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को किया संबोधित, भाजपा के लिए की यह अपील
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैथल में संसदीय क्षेत्र कुरुक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल के पक्ष में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को संबोधित कर भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'हरियाणा फिर से है तैयार, अबकी बार 400 पार ! कैथल में संसदीय क्षेत्र कुरुक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल के पक्ष में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को संबोधित कर भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की।'

उन्होंने आगे लिखा कि 'हरि भूमि हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान जिस प्रकार देवतुल्य जनता का समर्थन एवं आशीर्वाद मिल रहा है उसे देखते हुए मैं आश्वस्त हूँ कि हरियाणा की राष्ट्रवादी जनता इंडी गठबंधन के झूठ और फरेब को नकारते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने जा रही है।'
आपको बता दें कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान संपन्न हो चुका है। अब उत्तराखंड के बीजेपी नेता नेताओं को अन्य राज्यों की जिम्मेदारी दे दी गई है। वे अन्य राज्य में जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में थी। सीएम धामी अब हरियाणा में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैथल में संसदीय क्षेत्र कुरुक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल के पक्ष में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को संबोधित कर भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications