Uttarakhand News: मुख्य सचिव ने पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण प्रक्रिया को लेकर ली बैठक, दिए यह निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मंगलवार को सचिवालय में पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक में पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण की प्रक्रिया को त्वरित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने उत्तराखंड बीज एवं तराई विकास निगम, पंतनगर विश्वविद्यालय, लोक निर्माण विभाग, सिडकुल, कृषि विभाग, तराई स्टेट फार्म को अपनी परिसम्पतियों का आंकलन कर तत्काल अपने विभागों के माध्यम से शासन को भेजने के निर्देश दिए है।

सीएस ने कहा कि पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार कर उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है। केन्द्र तथा राज्य स्तर पर इसकी नियमित समीक्षा की जा रही है। सीमान्त क्षेत्र होने के कारण इसका सामरिक महत्व है। पर्यटन की दृष्टि से भी यह अत्यन्त महत्वपूर्ण है। बैठक में सचिव सचिन कुर्वे, अपर सचिव सी रविशंकर सहित कृषि विभाग, पतनगर विश्वविद्यालय, लोक निर्माण विभाग, सिडकुल, तराई स्टेट फार्म के अधिकारी मौजूद रहे।

radha raturi

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+