Uttarakhand news: आपदा से हुए नुकसान का केंद्र की टीमों ने किया आकलन, PM मोदी कर सकते हैं हवाई दौरा,जानिए कब
Uttarakhand news: उत्तराखंड में आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र से उच्च स्तरीय टीमें उत्तरकाशी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर समेत आपदाग्रस्त इलाकों का दौरा कर चुकी है। इस दौरान टीमों ने स्थलीय निरीक्षण किया और नुकसान का विस्तृत आकलन कर रही हैं।
इसके बाद टीमें अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेंगी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हवाई दौरा भी प्रस्तावित है। जो कि 11 या 12 सितंबर को हो सकता है। जिसको लेकर सरकार की ओर से तैयारियां शुरू हो गई हैं।

पीएम मोदी के प्रस्तावित हवाई निरीक्षण से पहले मुख्य सचिव आनंद वर्धन और डीजीपी दीपम सेठ ने सोमवार को देहरादून एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों और सीआईएसएफ के अधिकारियों आस बातचीत की। उन्होंने प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। प्रधानमंत्री का 11 या 12 सितंबर को हवाई निरीक्षण हो सकता है। हालांकि अभी कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।
उत्तराखंड में आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने लिए केंद्रीय से गठित उच्च स्तरीय टीम उत्तरकाशी के धराली और चमोली के धराली का निरीक्षण कर चुकी हैं। आज टीमें रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पौड़ी गढ़वाल पहुंची। टीमों ने स्थलीय निरीक्षण किया। केंद्रीय टीम नुकसान का विस्तृत आकलन करने के साथ ही राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा कर रही हैं।
केंद्र सरकार द्वारा जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए गठित उच्च-स्तरीय अंतर-मंत्रालय केंद्रीय टीम (IMCT) ने आज जनपद रुद्रप्रयाग के तहसील बेसुकेदार क्षेत्र अंतर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थलीय निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने आज बड़ेथ तक सड़क मार्ग से आपदा प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
स्थानीय लोगों, प्रशासन व संबंधित विभागीय अधिकारियों से क्षति और पुननिर्माण कार्यों के आंकलन की जानकारी ली। टीम ने आपदा में प्रभावित क्षेत्र में कार्यरत अधिकारियों और स्थानीय प्रभावित लोगों के साथ ग्राम बड़ेथ में बातचीत कर स्थिति की समीक्षा की। स्थानीय लोगों ने टीम के समक्ष अपनी समस्याएं रखी और उनके निराकरण किए जाने का अनुरोध किया। इसके बाद ही उत्तराखंड को आर्थिक पैकेज दिया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications