Uttarakhand News: सीएम धामी के मुंबई पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, पार्टी के लिए करेंगे प्रचार
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुंबई पहुंचने पर महाराष्ट्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'माँ मुम्बा देवी की पावन स्थली एवं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पहुंचने पर भाजपा महाराष्ट्र के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। भव्य स्वागत हेतु आप सभी का हृदयतल से कोटिशः आभार !'

आपको बता दें कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान संपन्न हो चुका है। अब उत्तराखंड के बीजेपी नेता नेताओं को अन्य राज्यों की जिम्मेदारी दे दी गई है। वे अन्य राज्य में जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में थी। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुंबई पहुंचने पर महाराष्ट्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया है।
माँ मुम्बा देवी की पावन स्थली एवं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पहुंचने पर भाजपा महाराष्ट्र के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
— Pushkar Singh Dhami (Modi Ka Parivar) (@pushkardhami) May 12, 2024
भव्य स्वागत हेतु आप सभी का हृदयतल से कोटिशः आभार ! pic.twitter.com/ou518jTIue












Click it and Unblock the Notifications