Uttarakhand News अंकिता भंडारी के माता पिता से मिलने के बाद सीएम धामी का बड़ा फैसला, जानिए क्या

Uttarakhand News: धामी सरकार ने अंकिता भंडारी के नाम पर श्रीनगर गढ़वाल स्थित राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नामकरण किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया।

चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन संचालित राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम अब स्व. अंकिता भंडारी के नाम पर होगा। सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा डॉ. आर. राजेश कुमार ने नर्सिंग कॉलेज का नाम परिवर्तन के शासनादेश जारी किए।

Uttarakhand News After meeting Ankita Bhandari parents CM pushkar Dhami takes major decision what it is

चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन संचालित राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम अब स्व. अंकिता भंडारी के नाम पर होगा। बता दें कि बीते बुधवार को अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी व माता सोनी देवी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात कर अपनी भावनाओं से अवगत कराया था। इस दौरान अंकिता के पिता ने मुख्यमंत्री से कई मुद्दों पर चर्चा भी की थी। परिजनों ने अंकिता के नाम पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज का नामकरण करने की मांग दोहराई। ये मांग पहले भी परिजनों की ओर से की गई थी।

लेकिन लंबे समय से इस पर फैस्ला नहीं हो पाया था। सीएम ने अंकिता की मां व पिता को भरोसा दिया था कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उनकी भावनाओं के अनुरूप सरकार सकारात्मक कार्रवाई करेगी। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शासन ने अगले दिन नर्सिंग कॉलेज का नामकरण स्व. अंकिता भंडारी के नाम रखने के आदेश जारी किए।

बताया जा रहा है कि इसके साथ ही परिजनों ने अंकिता केस को लेकर सीबीआई जांच की भी मांग की है। जिस पर सरकार विधिक राय ले रही है। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही इस पर भी निर्णय ले सकती है। अभिनेत्री उर्मिला सनावर के आडियो वीडियो प्रकरण के बाद से पूरे प्रदेश में सियासी घमासान मचा हुआ है। विपक्ष और कई संगठन लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। सीएम धामी पहले ही कह चुके हैं माता पिता जो भी जांच चाहेंगे उसी अनुरुप कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+