Uttarakhand news: 100 से ज्यादा शराब के ठेकों पर प्रशासन व आबकारी की रेड,दून पुलिस ने भी कर दी बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड में शराब तस्करी को रोकने और शराब के ठेकों में अनियमितताओं को लेकर आ रही शिकायतों के बाद आबकारी विभाग अलर्ट हो गया है। मंगलवार को पूरे प्रदेश में 100 से अधिक ठेकों पर प्रशासन और आबकारी विभाग की टीमों ने रेड मारी। जिसके बाद ठेकों पर हड़कंप मच गया।
स्टाक रजिस्टर मेंटेन और ओरवरेटिंग की शिकायत सही पाए जाने पर दुकानें सीज करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रशासन और आबकारी विभाग की टीम मंगलवार को पूरे प्रदेश में 100 से ज्यादा अधिक शराब की दुकानों पर छापेमारी अभियान चला रही है।

औचक चले इस अभियान से ठेका संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। लंबे समय से सीएम धामी को प्रदेश में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग और प्रदेश के कई क्षेत्रों में शराब की तस्करी की शिकायतें मिल रही थी, जिस पर सीएम धामी ने प्रशासन और आबकारी विभाग को अभियान चलाते हुए इस पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। जिस पर टीम ने मंगलवार को पिथोरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर, चंपावत, हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल जनपद में छापेमारी अभियान चला रही है।
सीएम धामी के सख्त निर्देश हैं कि यदि दुकानों पर ओवर रेटिंग की शिकायत सही मिलती है और स्टॉक और बिक्री रजिस्ट्रर मेंटेन नहीं मिलता तो दुकानों को सीज किया जाए। प्रदेश में ओवररेटिंग और शराब की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टीम को समय-समय पर अभियान चलाने और तस्करी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
बता दें कि ऋषिकेश में एक पत्रकार पर हमला करने और बुरी तरह घायल करने के मामले में शराब तस्करी से जुड़े लोगों के होने का आरोप लगा है। इस मामले में देहरादून पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इसके साथ ही देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने एसओजी ऋषिकेश द्वारा शराब तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई न करने पर देहात एसओजी को भंग कर दिया है। साथ ही थाना ऋषिकेश से दो दर्जन से ज्यादा पुलिस कर्मी को ट्रांसफर करने की तैयारी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications