Uttarakhand मिशन 2027 में जुटी कांग्रेस की नई टीम, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या दिया जीत का मंत्र
Uttarakhand congress news: उत्तराखंड में कांग्रेस मिशन 2027 के लिए जुट गई है। नई टीम का ऐलान होते ही कांग्रेस चुनाव मोड में आ गई है। इसके लिए दिल्ली में हाईकमान के साथ हुई बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। बताया गया कि हाईकमान ने विधानसभा चुनाव के लिए रोडमैप बनाने को कहा है।
सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश नेताओं की नई टीम के साथ बैठक कर तैयारियों पर फीडबैक लिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव अभियान समिति के प्रीतम सिंह और चुनाव प्रबंधन के हरक सिंह के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा साथ ही उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी भी मौजूद रहे।

हालांकि इस बैठक में पूर्व सीएम हरीश रावत मौजूद नहीं थे। जिसको लेकर कई तरह की चर्चा है। बैठक में नई टीम को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रोडमैप तैयार कर काम करने को कहा। जनहित के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं को आम लोगों के बीच पहुंच बनाने के लिए कहा गया।
बता दें कि पिछले दो बार के चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन उत्तराखंड में काफी खराब रहा है। ऐसे में इस बार कांग्रेस हर हाल में उत्तराखंड में बेहतर प्रदर्शन करने और सरकार बनाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। जिसके लिए टीम भी मैदान में उतर चुकी है। गणेश गोदियाल को कांग्रेस की कमान सौंपी गई है। जबकि प्रीतम सिंह और हरक सिंह को चुनाव अभियान और प्रबंधन का जिम्मा सौंपा गया है।
हरीश रावत अब तक चुनाव की किस भूमिका में रहेंगे, ये तय नहीं कर पाए हैं। हालांकि हरदा बूथ मजबूत करने की बात तो कर रहे हैं, लेकिन 2027 आने से पहले वे चुनाव में किस भूमिका में रहेंगे इस पर संशय बना हुआ है। लेकिन जिस तरह से कांग्रेस में जुबानी जंग चल रही है, पहले उस पर कांग्रेस को लगाम लगानी होगी। तभी कांग्रेस भाजपा से चुनाव में दो दो हाथ कर पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications