'उत्तराखंड मेरा दूसरा घर,मैं सर्दियों में आना चाहता हूं...' शीतकाल यात्रा को लेकर पीएम मोदी ने कही ये बड़ी बात
PM MODI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही शीतकालीन यात्रा पर उत्तराखंड आ सकते हैं। पीएम मोदी ने मंगलवार को 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के मौके पर सभी से शीतकालीन यात्रा पर आने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड को अपने विकास के और रस्ते बनाने होंगे।
मोदी ने कहा कि राज्य सिर्फ चार धाम यात्रा पर निर्भर नहीं रह सकता। उत्तराखंड में शीतकालीन यात्राओं को प्रोत्साहित करना जरूरी है। मोदी ने कहा कि उत्तराखंड मेरा दूसरा घर है। मैं सर्दियों में खुद आना चाहता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं लोगों से अनुरोध करूंगा कि शीतकाल में यहां जरूर आएं, यहां एडवेंचर खेल हैं।

उन्होंने राष्ट्रीय खेल में भाग लेने वाले आए सभी खिलाड़ियों से शीतकाल यात्रा को लेकर जानकारी लेने की भी अपील की। बता दें कि पहले पीएम मोदी का राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के मौके पर ही शीतकाल यात्रा का कार्यक्रम बताया जा रहा था। सीएम धामी ने पीएम मोदी को शीतकाल यात्रा के लिए आमंत्रित किया था। लेकिन किसी कारणवश आज शीतकाल यात्रा पर जाने का कार्यक्रम स्थगित किया गया।
अब बताया जा रहा है कि पीएम मोदी फरवरी में उत्तरकाशी के मुखबा गांव या हर्षिल जा सकते हैं। जो कि मां गंगा का शीतकाल प्रवास है। मोदी यहीं से शीतकाल यात्रा का संदेश दे सकते हैंं। उत्तरकाशी प्रशासन इसको लेकर तैयारियों में जुटे हैं। सूत्रों का दावा है कि पीएम मोदी का कार्यक्रम 5 फरवरी के आसपास तय हो सकता है।
इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पार्किंग के साथ ही सड़कें और दूसरी व्यवस्थाओं को भी दुरस्त किया जा रहा है। इस बार सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शीतकाल यात्रा को बढ़ावा देने के लिए परंपरागत तरीके से यात्रा का पूजा पाठ के साथ विधिवत शुभांरभ किया। सरकार का शीतकाल यात्रा पर पूरा फोकस है। हालांकि मौसम की दुश्वारियां और संसाधनों को शीतकाल में दुरस्त करना बड़ी चुनौती है। इस समय पर शीतकाल प्रवासों पर भी बर्फबारी का सिलसिला जारी रहता है।












Click it and Unblock the Notifications