Uttarakhand Weather: केदारनाथ समेत धामों में कपाट खुलते ही बारिश व बर्फबारी को लेकर अलर्ट,जानिए कैसा है मौसम
केदारनाथ, यमुनोत्री व गंगोत्री के कपाट खुलते ही आज से चार धाम यात्रा शुरू हो गई है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं का हूजूम पहाड़ों की तरफ उमड़ पड़ा है।
इस बीच मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कुछ जगह बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। ऐसे में चार धाम यात्रा शुरू होते ही बारिश व बर्फबारी से सामना हो सकता है।

यात्रियों को गर्म कपड़े, रेन कोट आदि साथ रखने की सलाह दी जा रही है। उत्तराखंड में आज से फिर मौसम करवट ले रहा है। आज से 13 मई तक मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने आज चारों धामों में बारिश की संभावना जताई है। कुछ जगह हल्की बर्फबारी भी संभव है।
जबकि, प्रदेशभर में झोंकेदार हवाएं चलने के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने 13 मई तक मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। उन्होंने गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थयात्रियों को सलाह देते हुए कहा कि अपने साथ गर्म कपड़े और रेन कोट जरूर लाएं।
बता दें कि धामों में आज से यात्रा शुरू हो गई है। यहां पर अधिकतर समय मौसम में बदलाव की नजर आता है। कई बार दिन में मौसम साफ रहता है तो शाम होते होते बारिश या बर्फबारी भी हो जाती है। ऐसे में यात्रा करने से पहले मौसम अपडेट जरुर देखने की सलाह दी जाती है।
इसके साथ ही विशेषकर केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। सबसे ज्यादा ठंड केदारनाथ धाम में ही इस समय रहती है। सुबह शाम बहुत की मौसम बदला हुआ रहता है। ऐसे में बीमार और अस्वस्थ लोगों को मौसम देखकर ही यात्रा करने की सलाह दी जाती है। ऐसे लोगों को अपनी दवाइयां और हेल्थ संबंधी सभी बातों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications