Uttarakhand mausam पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी से जबरदस्त ठंड, आज भी देहरादून समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Uttarakhand mausam उत्तराखंड का मौसम एक बार फिर सुहावना हो गया है। बीते कई दिनों से मौसम बदला हुआ है। एक बार फिर बर्फबारी से ठंड भी लौट आई है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है।आने वाले दिनों की बात करें तो 25 मार्च तक प्रदेशभर के मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश-बर्फबारी के अलावा तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश और तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तरकाशी जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को मोरी, पुरोला, धौन्तरी, चिन्यालीसौड़, बड़कोट, भटवाड़ी, हर्षिल, खरसाली,यमुनोत्री धाम मे हल्की से मध्यम वर्षा हुई जबकि गंगोत्री धाम मे हल्की बर्फबारी हुई है।
मौसम विभाग ने अल्मोडा, बागेश्वर, चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौडी गढ़वाल, पिथौरागढ, रूद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी के कुछ अलग-अलग स्थानों पर मसूरी, चकराता, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमनोत्री, कोसानी, ऋषिकेश, लक्सर, गंगोलीहट, मुनस्यारी, रुड़की तथा आस पास के क्षेत्रो में इस क्षेत्र में बिजली गिरने के साथ मध्यम बारिश/तूफान आने की संभावना है। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में 24 मार्च तक इसी तरह का मौसम रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों का पूर्वानुमान-
20 मार्च-प्रदेश के सभी जिलों में अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 3000m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना
21 मार्च -उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बबजली चमकने / 3000m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। राज्य के शेष जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ आकाशीय बबजली चमकने की संभावना है।
22 मार्च- पर्वतीय जिलों में अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 3000m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
23 मार्च -उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / 3000m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। शेष पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / 3000m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
24 मार्च- पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / 3000m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications