Chamoli Avalanche: भारी बर्फबारी के बीच रेस्क्यू में ऐसे जुटे हैं सेना के जवान, हादसे के बाद के VIDEO आए सामने
Chamoli Avalanche video: चमोली जिले के माणा गांव के पास आए एवलांच के कारण निर्माण कार्य में लगे बीआरओ के 57 मजदूर फंस गए। जिनमें से अब तक 16 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि बाकी मजदूरों को निकालने के लिए आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना की टीमें युद्धस्तर पर राहत अभियान चला रही हैं।
लेकिन, खराब मौसम और भारी बर्फबारी के चलते राहत कार्य में चुनौतियां आ रही हैं। एयर फोर्स से भी संपर्क कया गया है। बताया जा रहा है कि जिस समय हादसा हुआ उस समय मजदूर कंटेनर में आराम कर रहे थे। इस बीच एवलांच होने से अफरा तफरी मच गई। कुछ मजदूर बाहर की तरफ भागे, लेकिन कुछ अंदर फंस गए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह से स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मजदूरों के रेस्क्यू के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी लगातार संपर्क में हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। बचाव कार्य में किसी भी तरह की देरी न हो, इसके लिए सेना, आईटीबीपी और सभी एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं।
इस घटना पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए जानकारी देते हुए कहा कि इस संदर्भ में उन्होंने मुख्यमंत्री, डीजी आईटीबीपी, और डीजी एनडीआरएफ से बात की है। उन्होंने कहा कि हादसे में फँसे लोगों को सुरक्षित निकालना सबकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से लगा हुआ है।
वहीं उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि पुलिस और अन्य एजेंसियां मौके पर हैं, और रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। ग्लेशियर हिमस्खलन के बाद भारतीय सेना की माउंटेन ब्रिगेड की एक समर्पित रेस्क्यू टीम को तैनात किया गया है। बचाव कार्य में 07 अधिकारी, 17 जूनियर कमीशंड अधिकारी और 150 अन्य जवान शामिल हैं, जो कठिन परिस्थितियों में लगातार काम कर रहे हैं। इसके अलावा डॉक्टरों की टीम भी तैनात की गई है।
video-












Click it and Unblock the Notifications