उत्तराखंड में भारी बारिश: मालदेवता-सहस्त्रधारा सड़क नदी में समाई, लैंडस्लाइड की वजह से कई हाईवे बंद

उत्तराखंड में भारी बारिश: मालदेवता-सहस्त्रधारा सड़क नदी में समाई, लैंडस्लाइड की वजह से कई हाईवे बंद

देहरादून, 27 अगस्त: उत्तराखंड में पिछले 48 घंटों से बारिश हो रही है, जिसने भारी तबाही मचाई है। भारी बारिश के चलते देहरादून में मालदेवता-सहस्त्रधारा लिंक रोड 30 मीटर तक नदी में समा गई। इस दौरान दो वाहनों के भी बहने की भी सूचना है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। तो वहीं, मसूरी-देहरादून रोड 26 अगस्त रात नौ बजे से अभी तक यातायात के लिए बंद है।

Recommended Video

    उत्तराखंड में भारी बारिश: मालदेवता-सहस्त्रधारा सड़क नदी में समाई, लैंडस्लाइड की वजह से कई हाईवे बंद
    सड़क का 30 मीटर हिस्सा नदी में बहा

    सड़क का 30 मीटर हिस्सा नदी में बहा

    जानकारी के मुताबिक, मालदेवता-सहस्त्रधारा लिंक रोड खेरी गांव से गुजर रही है। यहीं से होकर जाने वाली बाल्डी नदी उफान पर है। यह नदी सामान्य स्थितियों में सड़क से काफी नीचे बहती है, लेकिन बारिश के कारण यह नदी उफान पर है। यही वजह है कि मालदेवता-सहस्त्रधारा लिंक रोड का करीब 30 मीटर हिस्सा इस नदी के साथ बह गया। जिसकी वजह से यातायात पूरी तरह से ठप्प हो गया। हालात ऐसे है कि कई गांवों का संपर्क मार्ग भी कट गया है।

    आने-जाने में लोगों को करना पड़ रहा है दिक्कतों का सामना

    आने-जाने में लोगों को करना पड़ रहा है दिक्कतों का सामना

    स्थानीय पत्रकार और जयभारत टीवी के संवाददाता हेमभट्ट ने फोन पर वन इंडिया हिंदी को बताया कि देहरादून से लगा एक इलाका है, जिसका नाम है रायपुर। रायपुर से सहस्त्रधारा को एक लिंक जोड़ती है। इस लिंक रोड पर, खेरी मानसिंह गांव है। यहां बाल्डी नदी सड़क का 30 मीटर हिस्सा अपने साथ बहा कर ले जा चुकी है। आवागमन ठप्प हो चुका है। आसपास के गांव के लोगों को देहरादून आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, दूसरे वैकल्पिक रास्ते मौजूद है।

    ऐसा पहली बार हुआ जब बाल्डी नदी का जल स्तर बढ़ गया

    ऐसा पहली बार हुआ जब बाल्डी नदी का जल स्तर बढ़ गया

    उन्होंने बताया कि पिछले दो दिन से उत्तराखंड में लगातार बारिश हो रही है। देहरादून जिले में भारी बारिश हुई है। पिछले दिन की एक घटना थी कि संकला देवी इलाके में बादल फटा था और इसके बाद से देहरादून के आसपास बहने वाली नदियां उफान पर है। एक बिंदाल नदी है एक रपस्यना नदी है। दोनों उफान पर हैं। कल रात से ही रायपुर और सहस्त्रधारा इलाके में बारिश हो रही थी। बाल्डी नदी का स्तर अचानक बढ़ गया है। यह नदी आगे जाकर सोंग नदी में मिलती है। वैसे बाल्डी छोटी सी नदी है, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि इसमें इतना जल स्तर देखा गया है।

    भूस्खलन के कारण बंद हो गए कई राष्ट्रीय राजमार्ग

    भूस्खलन के कारण बंद हो गए कई राष्ट्रीय राजमार्ग

    स्थानीय विधायक उमेश शर्मा और देहरादून के जिलाधिकारी आर. राजेश कुमार मौके पर है। किसी की जान तो नहीं गई है, लेकिन संपत्ति का नुकसान हुआ है। सड़क बह गई है। खेतों को नुकसान हुआ है। बिजली के पोल भी गिर गए है। अन्य नुकसान का आकलन किया जा रहा है। तो वहीं, पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन की खबरें भी सामने आ रही है। भूस्खलन के कारण ऋषिकेश-देवप्रयाग, ऋषिकेश-टिहरी और देहरादून-मसूरी मार्ग, तपोवन से मलेथा तक राष्ट्रीय राजमार्ग 58 बंद हो गए है। उत्तराखंड पुलिस ने कहा है कि मौसम सामान्य होने तक क्षेत्र की यात्रा करने से बचें।

    मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

    मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

    देहरादून, हरिद्वार समेत आठ जिलों में आज और कल भारी बारिश की आशंका मौसम विभाग ने व्यक्त की है। मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए पहाड़ी मार्गों में संभलकर यात्रा करने की सलाह दी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार के बाद भी बारिश का दौर जारी रहेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+