Uttarakhand: रामपुर तिराहा कांड के 2 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा, सीएम धामी ने दी यह प्रतिक्रिया
Uttarakhand News: उत्तराखंड के राज्य आंदोलन के दौरान हुए बहुचर्चित रामपुर तिराहा कांड में पीएससी के दो सिपाहियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लंबे समय से न्याय का इंतजार कर रहे पीड़ितों एवं उनके परिवारजनों को अदालत के निर्णय से बड़ी राहत मिली है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे पर 2 अक्टूबर 1994 को आंदोलन के दौरान हमारे नौजवानों, माताओं-बहनों के साथ क्रूरतापूर्ण बर्ताव किया गया,जिसमें कई आन्दोलनकरियों की शहादत हुई। सीएम ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। धामी कहा कि आंदोलनकारियों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता और कर्तव्य है।
ज्ञात हो कि रामपुर तिराहा कांड में कोर्ट ने दोनों आरोपियों पीएससी के जवानों को आजीवन कारावास की सजा सुनाने के साथ ही उन पर 50-50 हजार का जुर्माना भी लगाया है। मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व में अपने बयानों कहा था कि 2 अक्टूबर 1994 को उत्तराखण्ड के अलग राज्य की प्राप्ति के लिए आन्दोलन कर रहे हमारे नौजवानों और माता-बहनों के साथ क्रूरता पूर्वक बर्ताव किया गया। अनेक आन्दोलनकारी इसमें बलिदान हो गए। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। राज्य आन्दोलनकारियों के द्वारा किये गये संघंर्षों के परिणामस्वरूप हमें उत्तराखण्ड अलग राज्य मिला। राज्य आंदोलनकारियों के सपनों एवं संकल्पों के आधार पर उत्तराखंड के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़ें Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया फैसला ऑन द स्पॉट, अफसरों से कहा- एक्शन लीजिए












Click it and Unblock the Notifications